फरीदाबाद। हाल ही में चिकित्सा जगत के सर्वोच्च पुरस्कार डॉ.बी.सी.रॉय अवॉर्ड से नवाजे गए डॉ.एस.एन. मिश्रा और डॉ. एन.के.पाण्डेय को आईएमए ए.एम.एस हरियाणा और आईएमए फरीदाबाद ने मिलकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन रविवार देर शाम होटल मिलेनियम में किया गया। इस अवसर डॉक्टर मिश्रा और डॉ पाण्डेय को शाल और स्मृति चिह्न भेंट किए गए । डॉ.पाण्डेय ने अपने इस पुरस्कार का श्रेय शहर के सभी डॉक्टरों को दिया। इस मौके पर डॉ. आरसीअरोड़ा, डॉ. आर.एन.रस्तोगी, डॉ.अनिल गोयल, डॉ.अश्विनी बख्शी, डॉ.एस.डी.पाराशर, डॉ.सुरेंद्र दत्ता, डॉ.नरेंद्र अग्रवाल, डॉ.सतीश गुप्ता, डॉ.नरेश सूरी, डॉ. प्रकाश रस्तोगी, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. सुरेश अरोड़ा, डॉ.एस.पी.एस.भाटिया, डॉ. ओ.पी.राकेश, डॉ.पंकज भाटिया आदि सहित लगभग 250 डॉक्टर मौजूद थे। आईएमए हरियाणा के प्रधान डॉ.विनोद तायल, प्रदेश सचिव डॉ.वी.एन.सूद, डॉ.सतीश चुघ, डॉ.जसपाल, गुडग़ांव आईएमए की प्रेजिडेंट डॉ.पुष्पा सेठी एवं पूर्व प्रधान डॉ.सुरेश वशिष्ठ ने भी समारोह में शिरकत की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment