
पलवल के पास एक गांव है मितरोल, होडल से पहले पड़ता है। मितरोल में रहटा की झाडिय़ां बड़ी तादाद में हैं। रहटा झाड़ी बेर की तरह का छोटा सा फल होता है। छोटा था तो एक किस्सा सुना करता था वहां कोई कुंवारी लड़की प्रेगनंट हो गई। लड़की की मां ने उससे पूछ लिया बता कैसे हुआ लड़की ने भोलेपन में जवाब दिया रहटा खाया था उसी से कुछ ...। हाल ही में जब गांव की इस घटना को ग्लोब पर देखा तो अचंभित रह गया। ऑस्कर विजेता ऐक्ट्रिस निकॉल किडमन ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलिया के वॉटरफॉल में स्विमिंग करने की वजह से वह प्रेगनंट हो गईं। 41 वर्षीय निकॉल ने जुलाई में एक बच्ची को जन्म दिया था। पिछले दिनों उन्होंने कहा कि फिल्म शूट के दौरान वह ऑस्ट्रेलिया के एक वॉटरफॉल में स्विमिंग करने गई थीं, जहां फर्टाइल वॉटर की वजह से वह प्रेगनंट हुईं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इसी वजह से उनके अलावा और छह महिलाएं भी प्रेगनंट हुई हैं।
No comments:
Post a Comment